SSC GD CONSTABLE 2024 : जीडी कांस्टेबल के पदों पर 21 नवंबर को आई बड़ी अपडेट, जानिए कब से कर सकेंगे आवेदन


SSC GD CONSTABLE 2024 :
अगर आप जीडी कांस्टेबल (GD CONSTABLE) 2023 के पदों पर आयोजित हुई भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जीडी कांस्टेबल 2024 के पदों पर अधिसूचना जारी करने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज यानि कि 19 नवंबर 2023 को बड़ी अपडेट सामने आई है। जहां इस अपडेट में बताया गया है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल 2024 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना कब जारी की जायेगी और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी ? तो आइए जानते हैं भर्ती को लेकर पूरी अपडेट...

आवेदन प्रक्रिया को लेकर आई अपडेट (Update regarding application process) -

जीडी कांस्टेबल 2024 के पदों पर भर्ती के लिए 19 नवंबर 2023 को जो अपडेट सामने आई है, उससे अभ्यर्थी काफी खुश हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 19 नवंबर 2023 को आई अपडेट के अनुसार आयोग द्वारा इन पदों पर अधिसूचना नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी की जा सकती है। जहां अधिसूचना जारी होने के बाद जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया दिसंबर से पहले सप्ताह में ही शुरू कर दी जाएगी। 

इस प्रकार होगा परीक्षा का पैटर्न (The exam pattern will be like this) -
 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल 2024 के पदों पर निकल जाने वाली भर्ती के लिए पैटर्न को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की है। जहां पैटर्न में परीक्षा के लिए दिए जाने वाले समय का जिक्र किया गया है। इस बार अभ्यर्थियों को जीडी कांस्टेबल 2024 का प्रश्न पत्र हल करने के लिए मात्र 1 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं प्रश्न पत्र में इस बार कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके जवाब अभ्यर्थियों को समय सीमा के अंदर देने होंगे।

इस विषय से होंगे इतने प्रश्न (There will be so many questions from this topic) -

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा GD कांस्टेबल के कई पदों पर निकाली गई भर्तियों के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ साथ किस विषय से कितने प्रश्न होंगे, ये जानना भी बेहद महत्वपूर्ण है। 
जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग - 20 प्रश्न = 40 अंक
जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस - 20 प्रश्न = 40 अंक
इलिमेंट्री मैथ्स - 20 प्रश्न = 40 अंक
इंग्लिश/हिन्दी विषय - 20 प्रश्न = 40 अंक
* इस प्रकार परीक्षा में उपर्युक्त विषयों से कुल 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जायेंगे।
Previous Post Next Post